दिल्ली-NCR में हटीं GRAP-3 की पाबंदियां, AQI कम होकर 204 पर आया

feature-top

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में 'ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान' (GRAP) के तहत लागू 'स्टेज III' की पाबंदियों को हटा दिया। आयोग ने ऐसा पिछले तीन दिनों में वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार को देखते हुए किया है। मंगलवार को दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 204 दर्ज किया गया, जिसके बाद प्रदूषण पर नजर रखने वाली इस संस्था ने अतिरिक्त पाबंदियों को वापस ले लिया।


feature-top