छ.ग : BJP विधायक अजय चंद्राकर पर भूपेश बघेल का तीखा हमला, 'साइडलाइन' का कसा तंज

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच हालिया राजनीतिक बयानबाजी को लेकर तीखी नोकझोंक हुई है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के छत्तीसगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए तंज कसा कि कांग्रेस में 'कांग्रेस बचाओ अभियान' चल रहा है।

इसके जवाब में रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने पलटवार किया और दावा किया कि अजय चंद्राकर को उनकी ही पार्टी (भाजपा) में पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया गया है और वे अब केवल विधानसभा की कार्यवाही तक ही सीमित रह गए हैं।


feature-top