यूपी में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 13.58 करोड़ वोटर दर्ज

feature-top

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, सूची में कुल 13.58 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। अप्रैल 2026 की अंतिम सूची के मुकाबले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के दौरान 18.84 लाख मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई है। इनमें 10.96 लाख महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, 18-19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या में 5.80 लाख की कमी दर्ज की गई है। मतदाता 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी होगी।


feature-top