मध्य प्रदेश : सरकारी नौकरी में 25 साल पुराना दो बच्चों का नियम खत्म

feature-top

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में लागू करीब 25 साल पुराने दो-बच्चों के नियम को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 नवंबर को मंदसौर के गांधी सागर में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। नए संशोधन के बाद दो से अधिक बच्चे होने पर अब सरकारी नौकरी पाने या पहले से कार्यरत कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान नहीं रहेगा। इस नियम के उल्लंघन से जुड़े लंबित अनुशासनात्मक मामले भी समाप्त किए जाएंगे, हालांकि पहले दी जा चुकी अंतिम सजा बरकरार रहेगी। 26 जनवरी 2001 से लागू इस नियम को खत्म होने से शिक्षा विभाग के 30 हजार से अधिक शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों को राहत मिलेगी।


feature-top