कोलकाता : कॉलेज स्ट्रीट पर ABVP-SFI में झड़प, बुक स्टॉल को लेकर बवाल

feature-top

कोलकाता की मशहूर कॉलेज स्ट्रीट पर ABVP और SFI कार्यकर्ताओं के बीच किताबों के अस्थायी स्टॉल लगाने को लेकर झड़प हो गई। दोनों संगठनों ने एक-दूसरे पर पथराव और तोड़फोड़ के आरोप लगाए। विवाद के बाद पुलिस ने भारी बल तैनात कर सड़क पर बैरिकेडिंग की। SFI का आरोप है कि ABVP कार्यकर्ताओं ने उनके बुक स्टॉल में तोड़फोड़ की, जबकि ABVP ने भी SFI पर हमले के आरोप लगाए। इस दौरान लेफ्ट फ्रंट के अध्यक्ष बिमान बोस का भी ABVP कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।


feature-top