मलेशिया में भारतीय पर्यटकों के लिए 1 जनवरी 2027 से खत्म होगी वीज़ा-फ्री एंट्री

feature-top

मलेशिया 1 जनवरी 2027 से भारतीय नागरिकों के लिए अपनी 'वीजा-मुक्त प्रवेश' सुविधा को खत्म कर देगा, जिसके बाद वहां जाने वाले सभी भारतीयों को पहुंचने से पहले वीजा लेना होगा। मलेशिया के आव्रजन विभाग (JIM) ने 17 नवंबर को जारी एक नोटिस में घोषणा की कि भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा छूट की सुविधा अगले साल की शुरुआत से बंद हो जाएगी।

विभाग ने कहा, "इस तारीख से मलेशिया में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों को वहां पहुंचने से पहले एक वैध वीजा लेना होगा। "प्रवेश संबंधी नए नियमों के लागू होने से पहले, भारतीय नागरिक 1 दिसंबर 2026 से 'माईवीजा' (MyVISA) ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मलेशियाई वीजा के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।


feature-top