आंध्र प्रदेश : जन सेना के कथित ₹7 करोड़ नौकरी घोटाले की CBI जांच की मांग में उतरी YSRCP

feature-top

आंध्र प्रदेश में जन सेना से जुड़े कथित 7 करोड़ रुपये के सरकारी नौकरी घोटाले के आरोपों ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्षी पार्टी YSRCP ने इस मामले में CBI जांच या हाई कोर्ट के किसी मौजूदा जज से जांच कराने की मांग की है। विपक्षी पार्टी ने उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण को राजनीतिक रूप से जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, उन्होंने कथित वित्तीय लेन-देन, आरोपियों से जुड़ी कंपनियों और जन सेना मुख्यालय से काम करने वाले लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।


feature-top