छ.ग : BJP विधायक शकुंतला सिंह की जाति पर फिर विवाद, PCC चीफ दीपक बैज ने साधा निशाना

feature-top

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की प्रतापपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सियासी विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रतापपुर के ग्राम गोटगवां में आयोजित कांग्रेस के 'वोट बचाओ, देश बचाव' कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने विधायक पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने और जनता को ठगने का आरोप लगाया।

बैज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दावा किया कि स्थानीय लोग इस बात की लड़ाई लड़ रहे हैं कि विधायक आदिवासी समुदाय से नहीं हैं, और यह मामला अदालत में लंबित होने के साथ-साथ राज्य स्तर पर इससे जुड़े कागजात भी वापस आ चुके हैं।


feature-top