GTA-5 वीडियो गेम बना जलवायु परिवर्तन के अध्ययन का माध्यम,

feature-top

जर्मनी के अल्फ्रेड वेगेनर इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी ऑफ पॉट्सडैम के वैज्ञानिकों ने वीडियो गेम GTA-5 के काल्पनिक शहर लॉस सैंटोस में समुद्र का जलस्तर बढ़ने का डिजिटल सिमुलेशन किया। अध्ययन के मुताबिक, अत्यधिक उत्सर्जन की स्थिति में वर्ष 2500 तक शहर का 6.5% हिस्सा पानी में डूब सकता है। इसकी चपेट में बंदरगाह, सीवेज सिस्टम और ऊर्जा सुविधाएं भी आ सकती हैं। Geoscience Communication में प्रकाशित यह अध्ययन दिखाता है कि वीडियो गेम के जरिए जलवायु परिवर्तन और समुद्री बाढ़ के खतरों को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।


feature-top