- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैगापारा, उदयपुर जिला सरगुजा में जननायक मोहन बैगा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
- जनजातीय गौरव, वीरता और ऐतिहासिक विरासत को किया नमन
जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीरता और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित बैगापारा में श्रद्धेय जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने जननायक मोहन बैगा जी के ऐतिहासिक योगदान, संघर्ष और जनजातीय समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।
श्रद्धेय मोहन बैगा जी का क्षेत्र के इतिहास में विशिष्ट स्थान है। वे वर्ष 1857 में ब्रिटिश सरकार की हड़प नीति के प्रबल विरोधी रहे। उदयपुर डीह के संस्थापक होने के साथ ही वे उदयपुर और रामगढ़ के प्रथम बैगा भूमका पुजारी के रूप में भी प्रतिष्ठित रहे। उनका जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अस्मिता, परंपराओं और अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास वीरता, संघर्ष, त्याग और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से भरा हुआ है। हमारे जनजातीय महापुरुषों ने अपनी अस्मिता, स्वाभिमान और परंपराओं की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जननायक मोहन बैगा जी का जीवन और उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नाम पर चौक का नामकरण करना उनके ऐतिहासिक योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का एक सार्थक प्रयास है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन परंपराओं और महापुरुषों के योगदान को संरक्षित करना तथा उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से समाज में अपने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव एवं जागरूकता की भावना मजबूत होती है।
जननायक मोहन बैगा जी के नाम पर चौक का नामकरण उनके ऐतिहासिक योगदान को सार्वजनिक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को सम्मान देने के साथ ही क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई प्रतिष्ठा प्रदान करेगी।
जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएं, लोक संस्कृति, आस्था और वीरता का इतिहास छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर है। श्रद्धेय मोहन बैगा जी का संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी ऐतिहासिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
