महादेव सट्टा कांड में शराब दुकानों की एंट्री, वाइन शॉप के स्कैनर से हो रहा सट्टे का खेल

feature-top

महादेव ऑनलाइन सट्टा कांड में जांच एजेंसियों और पुलिस की म्यूल बैंक खातों पर बढ़ती सख्ती के बाद सट्टेबाजों ने पैसों के लेन-देन का नया तरीका निकाल लिया है। अब सट्टे की रकम जमा करने और खपाने के लिए वाइन शॉप (शराब दुकानों) के QR कोड और स्कैनर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत सट्टेबाजी के ग्राहकों से सीधे वाइन शॉप के स्कैनर पर ऑनलाइन पेमेंट कराया जा रहा है, ताकि संदिग्ध ट्रांजैक्शन को सामान्य बिक्री दिखाकर सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके।


feature-top