PM मोदी के FICCI संबोधन पर खड़गे का हमला : 'आर्थिक नाकामियों का दोष कारोबारियों पर मढ़ रहे PM'

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की आर्थिक समस्याओं का दोष कारोबारी समुदाय पर मढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) तथा छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंचाकर, उद्योगपतियों के एक चुनिंदा समूह को फायदा पहुंचाया है।

'एक्स' (X) पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी आदत के मुताबिक, FICCI में दिए गए भाषण में अपनी ही नाकामियों के लिए कारोबारी समुदाय को जिम्मेदार ठहरा दिया! ऐसा लगा मानो प्रधानमंत्री विपक्ष के नेता हों। 12 साल बाद उनकी नींद खुली है।" खड़गे ने 'फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' (FICCI) के शताब्दी सम्मेलन में मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।


feature-top