गरियाबंद : वनभूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची संयुक्त टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के करका जंगल में वनभूमि से अवैध कब्जा हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की 400 सदस्यीय संयुक्त टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। करीब 102 हेक्टेयर जंगल से कब्जा खाली कराने की कार्रवाई के दौरान उग्र भीड़ ने टीम पर पथराव करते हुए आगजनी की भी कोशिश की, जिसमें खल्लारी थाना प्रभारी (TI) टुमनलाल डडसेना और तीन महिला वनकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


feature-top