छ.ग : चक्रवात अकवान से प्रभावित किसानों के लिए CM साय ने किया मुआवजे व फसल बीमा लाभ का ऐलान

feature-top

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से फसलों को हुए नुकसान को लेकर प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तूफान और बारिश के कारण फसल खराब होने की स्थिति का सर्वे कराया जाएगा और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा व राहत राशि प्रदान की जाएगी, ताकि धान कटाई और खरीदी के इस संवेदनशील समय में अन्नदाताओं को किसी तरह की आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े।


feature-top