भारत के 10,000 वन्यजीव रेंजरों के लिए प्रिंस विलियम ने की 5 साल के दुर्घटना बीमा की घोषणा

feature-top

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और रॉयल फाउंडेशन के 'यूनाइटेड फॉर वाइल्डलाइफ' ने शुक्रवार को भारत के सात राज्यों में 10,000 अस्थायी वन्यजीव रेंजरों के लिए पांच साल के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत, ड्यूटी के दौरान मौत या गंभीर चोट लगने की स्थिति में उन्हें और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।

यह कार्यक्रम, जो दिसंबर 2026 से लागू होगा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, केरल और राजस्थान के अस्थायी रेंजर्स को कवर करेगा। यह एशिया में वन्यजीव रेंजर्स के लिए समर्पित सबसे बड़े बीमा कार्यक्रमों में से एक है।


feature-top