स्पाइसजेट पर DGCA का शिकंजा : उड़ानों में देरी और नियम उल्लंघन पर 7 दिन का नोटिस जारी

feature-top

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट को एक 'शो-कॉज' नोटिस जारी किया है। यह नोटिस नियमों के बार-बार उल्लंघन, उड़ानों में देरी और उनके रद्द होने, तथा एयरलाइन के बेड़े (फ्लीट) के एक बड़े हिस्से के उड़ान न भर पाने (ग्राउंडेड होने) को लेकर जारी किया गया है। 

DGCA ने कहा कि स्पाइसजेट बार-बार 'रूट डिस्पर्सल गाइडलाइंस' (RDG) का पालन करने में विफल रही है। इन गाइडलाइंस के तहत एयरलाइनों को छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने वाले रूटों पर एक निश्चित संख्या में उड़ानें संचालित करनी होती हैं। नोटिस के अनुसार, पहले भी कार्रवाई और जुर्माने का सामना करने के बावजूद, एयरलाइन 2026 में कैटेगरी IIA और कैटेगरी III रूटों पर जरूरी संख्या में उड़ानें संचालित करने में नाकाम रही।


feature-top