मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 11 की मौत; 181 अस्पताल में भर्ती

feature-top

मणिपुर के चंदेल जिले में कथित जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 181 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चकपीकरोंग सब-डिवीजन और आसपास के गांवों में यह घटना सामने आई। मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। मरीजों में उल्टी, पेट दर्द, धुंधला दिखाई देने और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण मिले हैं। प्रारंभिक जांच में शराब की आपूर्ति पड़ोसी काकचिंग जिले के सुगनू से होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने संदिग्ध शराब के सेवन से बचने की चेतावनी जारी की है।


feature-top