अजित डोभाल को पन्नू केस में अमेरिकी समन पर भारत ने उठाए सवाल

feature-top

भारत ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अमेरिका में दायर नागरिक मुकदमे को 'बेबुनियाद, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण' करार दिया है। यह प्रतिक्रिया अमेरिकी संघीय अदालत द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल को समन पहुंचाने का आदेश देने के बाद आई है। अमेरिकी अदालत ने दिल्ली की पटियाला हाउस, द्वारका और तीस हजारी अदालतों के माध्यम से समन भेजने का निर्देश दिया है। भारत ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि भारतीय अधिकारियों को न्यायिक दस्तावेज भेजने के लिए निर्धारित केंद्रीय प्राधिकरण यानी कानून एवं न्याय मंत्रालय की प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है। पन्नू ने सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क में कथित हत्या की साजिश को लेकर यह मुकदमा दायर किया था।


feature-top