भारत ने विकसित की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन

feature-top

भारत ने बर्ड फ्लू (H5N1) से बचाव के लिए अपनी पहली स्वदेशी वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में इस वैक्सीन को देश को समर्पित किया। इसे ICAR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीजेज (NIHSAD), भोपाल के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। यह वैक्सीन मुर्गियों को H5N1 वायरस के Clade 2.3.2.1a स्ट्रेन से सुरक्षा प्रदान करेगी। इसकी कीमत ₹1 से ₹2 प्रति खुराक रखी गई है। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में ₹300 करोड़ की आधुनिक पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने की भी घोषणा की। इस उपलब्धि से देश में पोल्ट्री उद्योग को बर्ड फ्लू से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।


feature-top