पहलगाम हमले के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है पाक मंत्री का स्वागत: कांग्रेस

feature-top

नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक को आमंत्रित किए जाने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार की आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के जख्मों पर यह नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने कश्मीर में हालिया आतंकी घटनाओं और मलिक के भारत को लेकर दिए गए पुराने धमकी भरे बयानों का भी जिक्र किया। कांग्रेस ने पाकिस्तानी मंत्री के स्वागत के लिए ‘रेड कारपेट’ बिछाने पर सवाल उठाते हुए सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। वहीं, विदेश मंत्रालय और केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बहुपक्षीय SCO आयोजन है और भारत ने मेजबान देश के रूप में सभी 10 सदस्य देशों को प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित किया है। सरकार के मुताबिक, इस आयोजन से पाकिस्तान के प्रति भारत की द्विपक्षीय नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


feature-top