छ.ग : CM साय ने 1000 से कम आबादी वाली पंचायतों के लिए 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' की करी घोषणा

feature-top

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में 'छत्तीसगढ़ पंचायत (ग्रामीण नलजल संचालन, संधारण एवं प्रबंधन) नियम, 2026' के प्रारूप को मंजूरी देते हुए वर्ष 2024 के पुराने नियमों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत, जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 1,000 से कम आबादी वाली छोटी ग्राम पंचायतों को पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' के माध्यम से विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी, बशर्ते वे हर महीने कम से कम 50 प्रतिशत जल प्रभार वसूलें। 


feature-top