बिहार को बड़ी सौगात : PM मोदी आज करेंगे 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने छह लेन वाले पुल का उद्घाटन करेंगे, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच एक और अहम सड़क संपर्क खुल जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखे गए इस 9.76 किलोमीटर लंबे ढांचे का निर्माण लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह वैशाली के बिदूपुर को पटना के बाहरी इलाके में स्थित कच्ची दरगाह से जोड़ेगा।


feature-top