छ.ग : CGMSC घोटाले के आरोपी शशांक चोपड़ा से मांगी गई ₹15 करोड़ की रंगदारी

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित दवा कारोबारी और 660 करोड़ रुपये के बहुचर्चित CGMSC घोटाले के मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा को अज्ञात कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 15 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी है। व्हाट्सएप कॉल और वॉयस नोट के जरिए मांगी गई इस फिरौती की रकम न देने पर आरोपी ने परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की चेतावनी दी है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।

पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर उनके आवास के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी है, वहीं साइबर सेल की मदद से नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस ने शुरुआती जांच में बिश्नोई गैंग की सीधी संलिप्तता से इनकार किया है और किसी स्थानीय अपराधी द्वारा गैंग के नाम का इस्तेमाल किए जाने के एंगल से जांच जारी है।


feature-top