चक्रवात 'अकवान' के बीच रांची एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

feature-top

चक्रवात 'अकवान' के प्रभाव से झारखंड में हो रही लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिसके चलते कुल 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरपोर्ट पर दोपहर 1 बजे तक विजिबिलिटी लगभग 1,000 मीटर के आसपास बनी रही, जो सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए आवश्यक 1,200 से 1,500 मीटर के मानक से कम थी। रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली की चार, कोलकाता की दो तथा मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और पुणे की एक-एक फ्लाइट शामिल है, जिससे सैकड़ों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।


feature-top