पन्नून हत्या साजिश मामला : अमेरिकी अदालत ने निखिल गुप्ता को सुनाई 235 महीने की सजा

feature-top

न्यूयॉर्क स्थित खालिस्तानी अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की नाकाम साजिश के मामले में अमेरिका की एक संघीय अदालत ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 235 महीने (करीब 19 वर्ष 7 माह) जेल की सजा सुनाई है। मैनहट्टन की दक्षिणी जिला अदालत के न्यायाधीश विक्टर मारेरो ने लगभग 80 मिनट चली सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया, जिसमें 55 वर्षीय गुप्ता ने इससे पहले सुपारी देकर हत्या करने, इसकी साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के तीन आरोपों में अपना दोष स्वीकार कर लिया था। सुनवाई के दौरान अदालत में माफी मांगने वाले गुप्ता को अपनी जेल की सजा पूरी करने के बाद अमेरिका से निर्वासित (डिपोर्ट) कर भारत भेज दिया जाएगा।


feature-top