पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की मिली मंजूरी, निजामुद्दीन दरगाह का अनुरोध खारिज

feature-top

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक की आगरा में ताजमहल देखने की अपील को मंजूरी दे दी गई है, जबकि दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह जाने की उनकी अपील को खारिज कर दिया गया है। मलिक के नेतृत्व वाला पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में सुरक्षा-मंजूरी प्राप्त अन्य जगहों का भी दौरा करेगा, जिनमें हुमायूं का मकबरा और दिल्ली हाट शामिल हैं। 


feature-top