मोदी-बालेन शाह की आज दिल्ली में मुलाकात

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बालेन शाह अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे। बैठक में ऊर्जा, जलविद्युत, व्यापार, सीमा पार रेल एवं सड़क संपर्क और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

दोनों नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 604 किलोमीटर लंबे अयोध्या-जनकपुर धाम रेल संपर्क की नई यात्री सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहेंगे।


feature-top