पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, 7 IAS-IPS अधिकारियों को भेजा समन

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित पंजाब पुलिस DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों को समन जारी किया है। इनमें IAS, IPS, PCS और PPS अधिकारी शामिल हैं। सभी को 23 से 27 नवंबर के बीच चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

जांच एजेंसी भुल्लर और गिरफ्तार सहयोगी कृष्णानु शारदा से अधिकारियों के कथित संबंधों तथा संदिग्ध लेनदेन की जांच कर रही है। यह मामला रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी CBI की FIR के आधार पर दर्ज किया गया है।


feature-top