गोधरा ट्रेन अग्निकांड : SC ने आजीवन कारावास के दोषी को मेडिकल आधार पर दी जमानत

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे इरफान सिराज पाडा को मेडिकल आधार पर जमानत दे दी। राज्य सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आरोप गंभीर हैं और जेल में आरोपी का आचरण अच्छा नहीं रहा है। हालाँकि, राज्य ने पुष्टि की कि उनका हृदय संबंधी बीमारियों के लिए इलाज चल रहा है और वे 18 साल से अधिक समय तक जेल में रह चुके हैं।

 


feature-top