2018 मानहानि केस : यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

feature-top

दिल्ली की अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनाम रईस खान ने यह वारंट विकास संस्कृत्यायन उर्फ ​​विकास पांडे द्वारा दायर एक मामले में जारी किया है। यह मामला राठी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो से जुड़ा है।

इस मामले में आगे की कार्यवाही के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की गई है। विस्तृत आदेश का इंतजार है। इससे पहले, 31 अक्टूबर को अदालत ने राठी के खिलाफ नए जमानती वारंट जारी किए थे।


feature-top