राजस्थान 64 विला भ्रष्टाचार मामला: IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

feature-top

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल ने कथित '64 विला' भ्रष्टाचार मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच पर रोक और गिरफ्तारी से अंतरिम राहत की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की। राजस्थान हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अग्रवाल ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17A के तहत जांच की मंजूरी देने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मामले में 40 विला की खरीद और उन्हें 1.80 करोड़ रुपये सालाना किराये पर देने के अलावा उनके बेटों द्वारा 24 अन्य विला खरीदे जाने की जांच हो रही है। राजस्थान सरकार ने अग्रवाल की याचिका से पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर रखा है।


feature-top