कर्नाटक: 50-60 हाथियों को क्षेत्र में भेजने के फैसले पर विधायक ने दिया इस्तीफा

feature-top

कर्नाटक में हाथियों के स्थानांतरण को लेकर कांग्रेस विधायक नयना मोटम्मा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हासन जिले से 50-60 जंगली हाथियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र मुदिगेरे (चिक्कमगलुरु) में भेजने के वन विभाग के फैसले का विरोध किया है। मोटम्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के निजी सचिव को इस्तीफा सौंपा, हालांकि निर्धारित प्रारूप में नहीं होने के कारण इसे औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया। उनका आरोप है कि स्थानीय विधायकों से चर्चा किए बिना यह अभियान शुरू किया गया। उनका कहना है कि हाथियों के आने से क्षेत्र में फसल नुकसान और मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ सकता है।


feature-top