हैदराबाद में सजेगा भारत का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय औद्योगिक एक्सपो

feature-top

तेलंगाना 7 से 9 दिसंबर तक हैदराबाद के पास भारत फ्यूचर सिटी स्थित यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी परिसर में 'इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट 2026' की मेजबानी करेगा। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मुताबिक, यह भारत का सबसे बड़ा राज्य-स्तरीय बहुक्षेत्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजन होगा। 80 हजार वर्ग मीटर में आयोजित इस समिट में 1,000 से अधिक कंपनियों और करीब 3,000 वैश्विक उद्योगपतियों, निवेशकों व राजनयिकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें रक्षा, एयरोस्पेस, फार्मा, स्टार्टअप, कृषि, गेमिंग, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों पर विशेष प्रदर्शनियां होंगी। साथ ही तेलंगाना के 2047 तक 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के विजन को भी प्रदर्शित किया जाएगा।


feature-top