UAE में दर्दनाक सड़क हादसा, भारतीय नागरिकों समेत 13 की मौत

feature-top

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमाह में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अल वतन रोड पर 41 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क किनारे खराबी के कारण खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में भारतीय नागरिक भी मारे गए हैं। हालांकि, मृत भारतीयों की संख्या और उनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवारों से संपर्क कर सहायता का भरोसा दिया है। साथ ही जानकारी और मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन 800-46342 जारी की गई है।


feature-top