भारत-जर्मनी संबंधों को नई गति देने पर सहमत हुए मोदी और मर्ज

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने वैश्विक शांति, स्थिरता और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों ने रक्षा, उभरती तकनीकों और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि 2026 में भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं।


feature-top