'फर्जी' चैट मामला : मंत्री एचडी कुमारस्वामी को साइबर पुलिस का नोटिस

feature-top

साइबर कमांड सेंटर पुलिस ने केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हासन के उपायुक्त कार्यालय से जुड़ी कथित रिश्वतखोरी की एक व्हाट्सएप चैट के मामले में जारी किया गया है। यह नोटिस हासन की उपायुक्त के.एस. लताकुमारी के निजी सहायक एच.डी. शशिकिरण की शिकायत पर जारी किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुमारस्वामी द्वारा उजागर की गई व्हाट्सएप चैट फर्जी थी। खबरों के अनुसार, साइबर पुलिस ने केंद्रीय मंत्री से इस चैट के स्रोत और इसकी प्रमाणिकता के बारे में जानकारी मांगी है।


feature-top