केंद्र सरकार ने धर्मगुरु दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में आवंटित किया बंगला

feature-top

केंद्र सरकार ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में एक बंगला आवंटित किया है। हालांकि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दलाई लामा को पंडित रविशंकर शुक्ल लेन पर एक बंगला आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर 'गादेन फोद्रंग ट्रस्ट', जो दलाई लामा का कार्यालय है,को यह आवंटन किया गया है।


feature-top