छ.ग : CGPSC के नए अध्यक्ष बन सकते हैं रिटायर्ड IAS महादेव कांवड़े, अंतिम अनुमोदन का इंतजार

feature-top

रायपुर और बिलासपुर के संभागायुक्त रह चुके 2008 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी महादेव कांवड़े को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाना लगभग तय है। राज्य सरकार ने उनकी नियुक्ति का प्रस्ताव राजभवन भेज दिया है, जहां राज्यपाल के अंतिम अनुमोदन का इंतजार है। पूर्व अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल 8 सितंबर को समाप्त होने के बाद से यह पद ढाई महीने से खाली पड़ा है, जिसके चलते रुकी हुई भर्ती और पदोन्नति प्रक्रियाओं को गति देने के लिए अधिकारी संघ ने भी जल्द मंजूरी देने की मांग की है।


feature-top