छ.ग : HC ने कबीरधाम कलेक्टर का आदेश किया रद्द, 4 सप्ताह में मांगा जवाब

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने कबीरधाम जिला कलेक्टर द्वारा जारी एक नियम विरुद्ध आदेश को निरस्त करते हुए राज्य शासन और कलेक्टर को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता अर्जुन साहू से जुड़े इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि कलेक्टर का यह आदेश राज्य शासन द्वारा 2 जून 2023 को प्रसारित निर्देशों के विपरीत था, जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने इसे रद्द कर दिया और अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद तय की है। 


feature-top