छठ सिंदूर टिप्पणी विवाद : कड़ी आलोचना के बाद कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने मांगी माफी

feature-top

स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके एक परफॉरमेंस का क्लिप वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने बिहारी महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी सिंदूर की परंपरा को लेकर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां की हैं, जिसके चलते उनकी काफी आलोचना हो रही है।

इस क्लिप में, माहेश्वरी छठ पूजा के दौरान विवाहित महिलाओं द्वारा लंबी सिंदूर की रेखा लगाने की पारंपरिक प्रथा को लेकर आपत्तिजनक यौन टिप्पणी करते हुए सुने जा सकते हैं। यह प्रथा महिलाओं द्वारा अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए की जाती है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कॉमेडियन की आलोचना करते हुए उन पर महिलाओं, धार्मिक भावनाओं और बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं का अनादर करने का आरोप लगाया है।


feature-top