हत्या मामला : कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को बड़ा झटका, SC ने बहाल की उम्रकैद की सजा

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश को पलट दिया, जिसमें 2016 के एक हत्या मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विनय कुलकर्णी की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही, कोर्ट ने उन्हें और अन्य दोषियों को 14 दिनों के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया। 

यह फ़ैसला कुलकर्णी और सत्ताधारी कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी सज़ा बहाल होने से कर्नाटक विधानसभा से उनकी अयोग्यता की संभावना है। कुलकर्णी बुधवार को समर्थकों की बड़ी भीड़ के बीच धारवाड़ से चले गए।


feature-top