भारत के पहले निजी PSLV रॉकेट की लॉन्चिंग फिर टली

feature-top

भारत के पहले निजी क्षेत्र में निर्मित PSLV-N1 रॉकेट की पहली लॉन्चिंग अब 2027 की पहली तिमाही तक टाल दी गई है। करीब 860 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का रॉकेट तैयार है, लेकिन सैटेलाइट पेलोड के समन्वय और लॉन्च विंडो उपलब्ध नहीं होने के कारण देरी हो रही है। ISRO के PSLV-C61 और C62 मिशनों की लगातार दो विफलताओं के बाद एजेंसी भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है और निजी रॉकेट की उड़ान से पहले अपने PSLV की सफल लॉन्चिंग सुनिश्चित करना चाहती है। HAL और L&T के कंसोर्टियम को 2022 में पांच PSLV-XL रॉकेट बनाने का ठेका दिया गया था। पहली उड़ान सितंबर 2024 में प्रस्तावित थी।


feature-top