भारत-बांग्लादेश के बीच गंगा जल विवाद

feature-top

भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 का 30 वर्षीय गंगा जल बंटवारा समझौता 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होने जा रहा है। नए समझौते के लिए बांग्लादेश ने शुष्क मौसम में न्यूनतम जल प्रवाह की अनिवार्य गारंटी देने की मांग की है। ढाका 1977 के समझौते जैसी व्यवस्था बहाल करना चाहता है, जिसमें निर्धारित हिस्से का कम से कम 80% पानी मिलने की गारंटी थी। बांग्लादेश ने भारत से तत्काल औपचारिक वार्ता शुरू करने की अपील की है। वहीं, भारत ने कहा है कि जल बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय संयुक्त नदी आयोग (JRC) के मौजूदा तंत्र के तहत ही चर्चा होगी। समझौते के नवीनीकरण पर अब तक औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है।


feature-top