"कथा कराने से चुनाव नहीं जीते जाते" : सचिन पायलट का AAP पर तंज

feature-top

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर धार्मिक आयोजनों के जरिए राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने जयपुर में कहा कि अब कथा कराने से चुनाव नहीं जीते जाते, जनता को रोजगार, सुरक्षा और बेहतर शासन चाहिए। उनका यह बयान पठानकोट में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय कथा के बाद आया, जिसमें AAP के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। पायलट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नशे और गैंगवार के मुद्दे उठाए। उन्होंने BJP-अकाली दल गठबंधन को भी अवसरवादी करार दिया।


feature-top