छठ पूजा टिप्पणी विवाद : कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज

feature-top

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की है। यह मामला एक कथित आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ टिप्पणियां की गई थीं।

यह FIR एक स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें परफॉर्मर यश माहेश्वरी का नाम शामिल है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 24 अक्टूबर को साकेत स्थित एक कॉमेडी क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।


feature-top