छ.ग : BJP संगठन महामंत्री कर्मवीर को मिली यूपी चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे 95 सीटों का प्रभार

feature-top

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर और पूर्व संगठन महामंत्री (वर्तमान झारखंड संगठन महामंत्री) पवन साय को 95-95 विधानसभा सीटों का प्रभार सौंपा है। पार्टी द्वारा चुनावी प्रबंधन के लिए तैनात किए गए कुल पांच संगठन महामंत्रियों में शामिल कर्मवीर को विशेष रूप से मथुरा और आसपास के जिलों की कमान दी गई है। इस नई जिम्मेदारी और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए कर्मवीर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ अहम बैठक करेंगे।


feature-top