केरल : CPM नेता धनराज हत्याकांड में 3 BJP-RSS कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा

feature-top

केरल के राजनीतिक रूप से संवेदनशील कन्नूर जिले में CPM नेता CV धनराज की हत्या के दस साल बाद, तलिपरम्बा की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने तीन RSS-BJP कार्यकर्ताओं को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने बुधवार को इस मामले के पहले तीन आरोपियों - TP बीजू, M विपिन और M वैशाख - को सजा सुनाई और उन पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। विपिन और वैशाख भाई हैं।


feature-top