संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस नाराज, सोनिया गांधी ने बुलाई आज रणनीतिक बैठक

feature-top

केंद्र सरकार द्वारा 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। आगामी सत्र की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस ने आज 27 नवंबर को शाम 4:30 बजे नई दिल्ली में संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी करेंगी।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से होगी। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने नियमित शीतकालीन सत्र के बजाय विशेष बैठक बुलाने के फैसले की आलोचना की है।

विपक्ष को आशंका है कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक दोबारा ला सकती है। कांग्रेस का रुख है कि परिसीमन की शर्त के बिना महिला आरक्षण तत्काल लागू किया जाए। इसके अलावा विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी संसद में चर्चा की मांग उठा सकता है।


feature-top