अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी वादा, यूपी में खुलेंगे 'दाम बांधो बाजार'

feature-top

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए 'दाम बांधो बाजार' खोलने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर प्रदेशभर में सरकारी बाजार स्थापित किए जाएंगे, जहां गेहूं, चावल, तेल, चीनी और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुएं निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन कीमतों को सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान नियंत्रित रखा जाएगा।

अखिलेश ने इस योजना की प्रेरणा समाजवादी विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया के 'दाम बांधो' आंदोलन से जुड़ी बताई। इस प्रस्ताव की तुलना न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की सरकारी किराना स्टोर खोलने की योजना से भी की जा रही है।

पार्टी के 'जन-मन का घोषणा पत्र' और 'PDA का प्रण-पत्र' में 25 लाख सरकारी नौकरियां, बेरोजगार स्नातकों को नौकरी मिलने तक ₹5,000 मासिक भत्ता, कक्षा 12 के विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप, किसानों की कर्जमाफी और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने जैसे वादे भी शामिल हैं।


feature-top