पाकिस्तान में सक्रिय 30 हिज्बुल आतंकियों की पहचान, पैतृक संपत्तियां होंगी कुर्क

feature-top

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी जिले के 30 लापता लोगों की पहचान पाकिस्तान में सक्रिय हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों के रूप में की है। ये लोग 1991 से 2003 के बीच लापता हुए थे। पुलिस के मुताबिक, ये पाकिस्तान से जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और फंडिंग जुटाने में सक्रिय हैं। आरोप है कि वे स्थानीय सहयोगियों के जरिए अपनी पैतृक जमीन बेचकर आतंकवाद के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहे थे।

DGP नलिन प्रभात के निर्देश पर पांच आतंकियों की करीब 28 कनाल 14.5 मरला जमीन कुर्क की गई है। पुलिस ने UAPA की धारा 25 के तहत कार्रवाई की है। शेष आरोपियों की संपत्तियों की पहचान और राजस्व रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है।


feature-top